शुक्रवार, 23 नवंबर 2012

आसान सा बच्चो का ब्लैंकेट


सामग्री free-knitting-patterns-for-baby-blankets-3
  • वर्धमान का बेबी सॉफ्ट पीला ऊन -चार गोले (100-100 ग्राम के)
  • सलाई -ग्यारह नंबर की (गोल सलाई या लंबी सलाई  )
  • मोटी सुई
विधि
  1. ग्यारह नंबर की सलाई पर 132 फंदे डाल कर गार्टर सिटिच मे 32 सलाई बुने (1से 16 सलाई सीधी )
  2. पहली सलाई -पूरी सीधी बुने
  3. दूसरी सलाई -उल्टी तरफ आठ फंदे सीधे (आठ फंदे उल्टे,चार सीधे)नौ बार दोहराए,फिर आठ उल्टे, आठ सीधे बनाए
  4. 3,5,7,9और 11 वी सलाई पहली सलाई की तरह बुने
  5. 4,6,8,10 और 12 वी सलाई दूसरी सलाई की तरह बुने
  6. 13 से 18 हर सलाई सीधी
  7. अब इसी पैटर्न को ग्यारह बार दोहराए (1से 18 )
  8. पैटर्न (1से 12)को एक बार दोहराएँ
  9. अब 16 सलाई सीधी (गार्टर सिटिच मे )बार्डर बनाए

1 टिप्पणी: